AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में कार से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी भी गहरे गड्ढे में पलट गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
दरअसल, घटना सिकंदराराऊ क्षेत्र के सुमेरपुर के पास की है। सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर गांव के बाहर इसी गांव की रहने वाली 55 साल की राम प्यारी (पत्नी-गोपाली) और गांव की एक अन्य महिला 60 वर्षीय नत्थोदेवी के साथ जब सड़क पार कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। कार की चपेट में आकर दोनों महिलाएं सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। गाड़ी भी गहरे गड्ढे में जा गिरी।
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

घायल महिला का उपचार जारी
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इन दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भिजवाया। जहां पर राम प्यारी को मृत घोषित कर दिया गया। जिला अस्पताल में नत्थो देवी का उपचार जारी है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

- BIG NEWS
- CITIES UPDATES
- EXPERTS ADVICE
- GOOD NEWS
- JOB OPTIONS
- LATEST TRENDS
- OUR LIFESTYLE
- PUBLIC VOICE
- SPECIAL GALLERY
- ZONAL REPORTS

