AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस के तीन तलाक का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शौहर ने अपनी पत्नी के साथ पहले जमकर मारपीट की। इसके बाद उसने तीन तलाक बोल दिया. तीन तलाक बोलने के बाद शौहर ने पत्नी को सुनसान सड़क पर अकेला छोड़कर भाग निकला। पति की पिटाई से घायल महिला अपने मायके पहुंची और परिवार वालों को आपबीती बताई. पीड़ित महिला अपने साथ हुई ज्यादती को लेकर हाथरस महिला थाने पहुंची. उसने पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर खुर्द की रहने वाली नेहा का निकाह करीब 2 साल पहले अलीगढ़ के रहने वाले शाहरुख के साथ हुआ था। शिकायत में बताया कि महिला के पिता ने निकाह में 10 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके अलावा दहेज का सामान भी दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले इस दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल वाले और दहेज की मांग कर रहे थे. इसको लेकर पीड़ित महिला के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे।

सास-ससुर ने रस्सी से बांधकर पीटा
साथ ही रिपोर्ट में बताया गया कि पति ने गुरुवार की रात पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। तीन तलाक बोलकर सड़क पर अकेला छोड़कर चला गया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दहेज की मांग का पूरी न होने से नाराज पति और सास-ससुर ने उसे रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया था।
बढ़ती गई दहेज लोभियों की डिमांड
उसने अपने शौहर को यह बातें बताई, लेकिन वो भी अपने घर वालों के साथ ही रहा। इसके चलते उसने अपनी इज्जत की खातिर ससुरालवालों को 50 हजार रुपये दे दिए। दहेज लोभी ससुरालियों की मांग और बढ़ती ही गई। जब इसका विरोध किया तो पति उसके साथ मारपीट करके हाथरस में सड़क पर ही तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया। उसके बाद उसने पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

