AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस/ सासनी केलौर रोड पर एक बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को परिजनों एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राधामिक उपचार करने के बाद हालात गंभीर होने के कारण अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

बता दें की शुक्रवार को गांव तिलौटी निवासी सूरज पल पुत्र बूटीराम अपनी बाइक से गांव खेरिया अपने ससुर नारायण सिंह, व उनके पुत्र प्रशांत को बुलाने गया था। जो उनको बाइक पर लेकर अपने घर आ रहा था। तभी गांव तिलौठी–खेरिया के बीच उसकी बाइक अन्यंत्रिय होकर रोड किनारे जा गिरी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की देख मौके पर लोगों की भीड़ हो गई। इधर सूचना मिलने पर घायलों के परिजन पहुंच गए। तभी परिजन तीनों घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

