AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस/ सासनी कोतवाली पुलिस ने ननाऊ रोड पुलिया से एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाडी करते हुए गिरफ्तार किया। शुक्रवार को एसएचओ अरविंद कुमार राठी के अनुसार वह पुलिस कप्तान निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार तथा सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधी धडपकड और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मय फोर्स के साथ शांति व्यवस्था हेतु कस्बा में गश्त पर थे, सूचना के आधार पर नानऊ रोड पुलिया के पास एक युवक को गिरफ़्तार किया।

एसएचओ ने सूचना के आधार पर मयफोर्स के साथ युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने 960 रूपये नगद तथा सट्टा पर्ची एवं पेन बरामद की। पुलिस ने सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर युवकों को जेल भेजा है। पूछताछ में व्यक्ति ने पुलिस को अपना पंकज अग्रवाल पुत्र सुरेश चंद निवासी मौहल्ला अग्रवाल सासनी हाथरस बताया।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

