AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 93 पर नगला भुस के पास एक ट्रक सवार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी और 4 साल का नाती घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बता दें कि कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गोलनगर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय शब्बीर खां पुत्र बाबू खां बाइक से अलीगढ़ जिले इगलास के गांव गुरसैना में बेटे साजिद की ससुराल गए थे। उनके साथ पत्नी नूर बानो और चार साल का नाती नाजिम भी बैठ था। जब वो बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी आगरा रोड स्थित नगला भुस के पास रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से शब्बीर खां की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी नूर बानो और नाती नाजिम घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने ट्रक को आपके कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच कर रही है।
बेटे की ससुराल से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा
बता दें कि शब्बीर खां अपनी बाइक पर सवार होकर पत्नी एवं नाती के साथ अपने बेटे की ससुराल इगलास गया था। वहां से लौटते वक्त नगला भुस के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने शब्बीर की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शब्बीर की मौत हो गई। पत्नी और नाती घायल हुए हैं। उनको इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
UP HIGHLIGHTS ये भी पढ़े ख़बर:–
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

