AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में एक युवक अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंच था, जहां पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज़ होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों में मातम छा गया।

बता दें कि अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव निधौली निवासी 35 साल के गोविंद की ससुराल हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में इगलास रोड पर ज्ञानगढ़ बगीची के पास है। बताते हैं कि गोविंद अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल आया था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इस पर वो नाराज हो गया और उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी इगलास रोड पर पहुंचते ही हालत बिगड़ गई। कुछ लोगों ने उसे सड़क पर बेहोश अवस्था में देखा तो यह लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। इसकी सूचना मिलने पर उसके ससुराल के लोग भी वहां पहुंच गए। बाद में उसकी परिवार के लोग भी आ गए। इस युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल से अलीगढ़ भेजा गया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग उसके शव को लेकर फिर यहां आ गए। वहीं, मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में पर मातम छा गया है।
UP HIGHLIGHTS की ये भी पढ़े ख़बर:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

