AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गुरखाली गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक महिला के परिजनों में चीख–पुकार मच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल खुदकुशी वजहों का पता नहीं चल सका है।
बता दें कि सादाबाद क्षेत्र के गांव गुरखोली निवासी 32 वर्षीय कविता पत्नी सोमप्रकाश ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक महिला के परिजनों में चीख–पुकार मच गई। आवाज़ सुनकर पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं घटना की जानकारी होने पर सीओ गोपाल सिंह कोतवाली निरीक्षक मुकेश कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया।
वहीं, महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। बता दें कि महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं। इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन और पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।और मामले में जांच शुरू कर दी।
UP HIGHLIGHTS की ये भी पढ़े ख़बर:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

