AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस के सासनी में अलीगढ़-आगरा राजमार्ग स्थित हनुमान चौकी के निकट ट्रक ने बुलट और लोडर टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में बुलट चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोडर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक का चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ट्रैक ने बुलट सवार को मारी टक्कर हुई मौत
बता दें की 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र नेम सिंह निवासी संजय गांधी कॉलोनी रावण टीला थाना क्वार्सी बुलेट बाइक से आगरा मेट्रो लाइन जा रहे थे। जैसे ही वह हनुमान चौकी के निकट नगर वन के समीप पहुंचे, वैसे ही ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बुलट चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बुलट के बाद ट्रैक ने लोडर टेंपो को मारी टक्कर, 3 घायल
वहीं ट्रक ने लोडर टेंपो को भी टक्कर मार दी, जिससे लोडर में बैठे सुमन किशोर एवं एक उनके साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अलीगढ़ भिजवाया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई सुशील चौधरी की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- LPG CRISIS UPDATE: शादी वाले घरों में मेहमानों के खाने के इंतजाम के लिए लोग परेशान… एलपीजी सिलिंडर के लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे लोग
- NATIONAL TENNIS TOURNAMENT: खिताबी मुकाबले के एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज की जीत, बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत और किंजल्क श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- BIG NEWS
- CITIES UPDATES
- EXPERTS ADVICE
- GOOD NEWS
- JOB OPTIONS
- LATEST TRENDS
- OUR LIFESTYLE
- PUBLIC VOICE
- SPECIAL GALLERY
- ZONAL REPORTS

