AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में स्कूल से छुट्टी होने के बाद 2 बहनों से की ठगी का मामले सामने आया है। दोनों बहनें पैदल घर जा रही थी। तभी बीच रास्ते में उन्हें एक शातिर ठग मिल गया। ठग ने दोनों बच्चियों को अपनी बातों में फंसाकर कहा कि तुम दोनों ने जो कान में बालियां पहन रखी हैं, इन्हें उतार कर दे दो। मैं तुम्हारे बैग में रख देता हूं। इस बीच शातिर ठग दोनों बच्चियों की बालियां उतरवाकर फरार हो गया।
बता दें कि शहर के मेंडू गेट के रहने वाले नितिन गुप्ता की बड़ी बेटी नाव्या कक्षा 4 और छोटी बेटी सौम्या कक्षा 2 में नयागंज स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों ही बहन पैदल घर जा रही थीं। तभी बीच रास्ते में उन्हें एक शातिर ठग मिल गया। ठग दोनों ही बच्चियों को अपनी बातों में फंसाकर शहर के किला रेलवे स्टेशन के नजदीक मोड़ पर ले गया। वहां ठग ने दोनों बच्चियों से कहा कि तुम दोनों ने जो कान में बालियां पहन रखी हैं, इन्हें उतार कर दे दो। मैं तुम्हारे बैग में रख देता हूं। इस बीच शातिर ठग दोनों बच्चियों की बालियां उतरवाकर फरार हो गया।
इसके बाद दोनों बच्चियों ने घर पहुंचकर इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए CCTV कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- LPG CRISIS UPDATE: शादी वाले घरों में मेहमानों के खाने के इंतजाम के लिए लोग परेशान… एलपीजी सिलिंडर के लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे लोग
- NATIONAL TENNIS TOURNAMENT: खिताबी मुकाबले के एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज की जीत, बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत और किंजल्क श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान

