AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में चाइनीज़ मांझे के चलते लोगों की जिंदगी खतरे में हैं। दरअसल, इसकी ब्रिकी और खरीद पर रोक बावजूद इसका इस्तेमाल किया जा रहा है और हादसे हो रहे हैं। हादसे का ताजा मामला तालाब रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवर ब्रिज का है। यहां एक युवक इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। चाइनीज़ मांझे से युवक का चेहरा गर्दन से लेकर आंख तक कट गया। मौके पर जुटे राहगीरों ने फौरन उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसका इलाज शुरू किया। घायल युवक मोहनगंज इलाके का रहने वाला है।

बता दें कि हाथरस के तालाब रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम और रेलवे ने ओवर ब्रिज बनवाया है। लेकिन ओवर ब्रिज के दोनों तरफ सुरक्षा फेंसिंग नहीं है। ऐसे में जब आस-पास के इलाके के लोग पतंग उड़ाते हैं मांझा ओवर ब्रिज से होकर गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों के ऊपर गिर जाता है। अगर मांझा चाइनीज़ हुआ तो इसकी जद में आकर वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। पहले भी कई दोपहिया वाहन चालक ओवर ब्रिज पर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। ऐसे में लोहे की तारों की फेंसिंग के बिना ओवर ब्रिज काफी ज्यादा असुरक्षित माना जा रहा है। देखना होगा कि दोपहिया वाहन चालकों को बचाने के लिए हाथरस जिला प्रशासन कब तक इस ओवरब्रिज पर लोहे की तारों की फेंसिंग लगवाता है या कोई अन्य सुरक्षा उपाय करता है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- LPG CRISIS UPDATE: शादी वाले घरों में मेहमानों के खाने के इंतजाम के लिए लोग परेशान… एलपीजी सिलिंडर के लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे लोग
- NATIONAL TENNIS TOURNAMENT: खिताबी मुकाबले के एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज की जीत, बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत और किंजल्क श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान

