AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में तेज गति से बाइक लेकर आ रहे सवार ने लापरवाही दिखाते हुए गली में घूम रहे बेजुबान जानवरो को रौंद दिया। घटना को नज़र अंदाज़ करते हुए बाइक सवार बाइक में फर्राटे भरते हुए मौके से तेज गति के साथ बाइक लेकर फरार हो गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं एक अधिवक्ता ने कार्रवाई की मांग को बाइक सवार के खिलाफ़ शिकायती दर्ज कराई है।
बता दें की शहर के जलेसर रोड पर फायर स्टेशन के सामने गली में लोग कई बार स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन स्पीड ब्रेकर नहीं बना रहा। इसकी वजह से अक्सर हादसे होते हैं। तेज स्पीड बाइक सवार ने गली में एक पिल्ले को कुचल दिया और बाइक सवार ने इस घटना को नज़र अंदाज़ कर किया। घटना के कुछ देर बाद बेजुबान की जान निकल गई। वहीं घटना के बाद बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। इधर गली में ही एक अधिवक्ता और पशु प्रेमी मुकेश चतुर्वेदी रहते हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। उन्होंने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका यह भी कहना है कि वह इस गली में स्पीड ब्रेकर बनाने की कई बार उच्च अधिकारियों से मांग कर चुके हैं लेकिन नगर पालिका के सिविल इंजीनियर ने अपनी यह रिपोर्ट भेज दी कि यहां स्पीड ब्रेकर की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी यहां कई कुत्ते मर चुके हैं। सड़क हादसे में इस पिल्ले की मौत के बाद मुकेश चतुर्वेदी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पिल्ले का अंतिम संस्कार कर दिया।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

