AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस अलीगढ़ जिला कारागार से हत्या के एक मुकदमे में जिला न्यायालय में पेशी के लिए आए एक बंदी ने खुद को घायल कर लिया। आनन-फानन में पुलिसकर्मी घायल बंदी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। बता दें की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर निवासी हरस्वरूप सिंह पुत्र रामबाबू कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर में वर्ष 2022 में हुई एक बालक की हत्या के मामले में आरोपित है। इन दिनों वह अलीगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध है। 4 अप्रैल को पुलिस उसे जिला कारागार से जिला न्यायालय में पेशी पर लेकर आई थी। तभी दोपहर में एकाएक किसी धारदार वस्तु से उसने अपने पेट में वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप
यह देख सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एकाएक हुई इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। घटना के बाद हवालात की सुरक्षा और बढ़ा दी गई। इस घटना को लेकर न्यायालय परिसर में अधिवक्ता भी चर्चा करते नजर आए। आनन-फानन बंदी को सरकारी वाहन से इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया की अलीगढ़ जिला कारागार से जिला न्यायालय में पेशी पर आए एक बंदी ने नाखून मारकर खुद को घायल कर लिया। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

