AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी युवती ने अपने ही पिता पर नहाते समय अपनी और अपनी मां का अश्लील वीडियो बनाने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है।

युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि पिता को शराब, जुए और सट्टे की लत लगी हुई है। वो घर में सभी को परेशान करता है। आरोप है कि पिता ने बाथरूम में कैमरा लगाकर उसकी और उसकी मां की नहाते समय वीडियो बनाता है। आरोपी पिता ने एक रात नींद की गोली खिलाकर पीड़िता के भाई और मां को सुला दिया और उसके साथ छेड़खानी की। उसने इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की थी। पीड़िता ने पुलिस से अपने पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
