AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस गेट थाना पुलिस ने नकली पिस्टल से हवाई फायरिंग कर रौब दिखाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
हाथरस गेट पुलिस को समाचार पत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक युवक अवैध पिस्टल के साथ फायर करता हुआ दिख रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने वीडियों की जांच कर कार्यवाही के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को निर्देशित किया।
वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान करन दिवाकर पुत्र प्रभुदयाल निवासी मौहल्ला रमनपुर थाना हाथरस गेट के रुप मे हुई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पिस्टल के बारे में जानकारी की, तो पता चला कि वह नकली पिस्टल हवाबाजी के लिए रखता है। उसने इसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करते हुये वीडियो बनाई थी। पुलिस ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक से दो नकली पिस्टल बरामद हुई हैं।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

