AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: यूपी के जिला हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली में ग्राम पंचायत सचिवालय के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज की जगह डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब के अनुयायियों ने बाबा साहब का ध्वज लगा दिया था। जिसके बाद नीला ध्वज उतारने पर समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा कर दिया। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों में पहुंच कर मामले की जांच की एवं बाबा साहब के अनुयायियों को समझने में जुट गए।

दरअसल, रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर गांव में बाबा साहब के अनुयायियों ने पंचायत सचिवालय पर राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर डॉ भीमराव अंबेडकर का झंडा लगा दिया था। सचिवालय में रहने वाली एक महिला ने जयंती के बाद मंगलवार की दोपहर ध्वज को उतार दिया। इस बात की ख़बर मिलते ही बाबा साहब के अनुयायि आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पहुंचा पुलिस प्रशासन
सूचना पाकर एसडीएम नीरज शर्मा, तहसीलदार अनिल कुमार,सीओ राम प्रवेश राय, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी मय पुलिस फोर्स के गांव में पहुंच गए। सीओ सिटी एवं एसडीएम द्वारा लोगों को समझाने के प्रयास में लगे हुए हैं। वहीं बाबा साहब के अनुयायियों ने झंडा को लेकर पुलिस प्रशासन से तीखी नौक झोंक हो गई। घटना की जानकारी होने पर भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन ने बाबा साहब के अनुयायियों को समझने के बाद पंचायत घर पर लगे ध्वज को उतरवा दिया। इधर गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- BIG NEWS
- CITIES UPDATES
- EXPERTS ADVICE
- GOOD NEWS
- JOB OPTIONS
- LATEST TRENDS
- OUR LIFESTYLE
- PUBLIC VOICE
- SPECIAL GALLERY
- ZONAL REPORTS

