हाथरस जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) स्वाती भारती ने एक सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई सासनी के संविलियन विद्यालय समामई के शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह पर छात्राओं द्वारा लगाए गए मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के गंभीर आरोपों के बाद की गई है।

छात्राओं के गंभीर आरोप
छात्राओं ने आरोप लगाया था कि सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह ने विद्यालय में देरी से आने पर उनके साथ मारपीट की और उन्हें ‘मुर्गा’ बनाया। इसके अतिरिक्त, शिक्षक पर नवदुर्गा व्रत और पूजा को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
हिंदू संगठनों का हंगामा और शिकायत
इन आरोपों के सामने आने के बाद, हिंदू संगठनों ने कल स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने तुरंत अधिकारियों से मामले की शिकायत की और अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।
BSA ने कराई जांच, रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, BSA स्वाती भारती ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद, आरोपों की पुष्टि होने पर उन्होंने अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित करने का आदेश जारी किया।निलंबन अवधि के दौरान पुष्पेंद्र सिंह को कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड हाथरस से अटैच किया गया है।
पड़े अप हाइलाइट्स की अन्य खबरें :–
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

