AGRA MATHURA ZONE: हाथरस सासनी तहसील के गांव समामई स्थित सरकारी विद्यालय में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार सिंह पर नवदुर्गा के व्रत और पूजा पाठ के कारण स्कूल देर से पहुंची छात्राओं को बर्बरतापूर्वक दंडित करने का आरोप लगा है। छात्राओं को न केवल ‘मुर्गा’ बनने की सज़ा दी।
शिक्षक ने की अभद्र टिप्पणी
पीड़ित छात्राओं ने जब देरी से आने का कारण नवदुर्गा व्रत और पूजा पाठ बताया, तो आरोप है कि शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस घटना से आक्रोश फैल गया।
एबीवीपी ने की निलंबन की मांग
मामले की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक आरोपित शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार सिंह वहां से जा चुके थे। ABVP के नगर अध्यक्ष शुभम उपाध्याय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय से मुलाकात की और इस गंभीर मामले में शिक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की।
ABVP – राष्ट्र निर्माण में छात्रशक्ति की नगर इकाई सासनी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक आस्थाओं का अपमान और छात्राओं के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानाचार्य से इस मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस मामले में प्रधानाचार्य और संबंधित शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक पर क्या कार्रवाई की जाती है, इसकी जानकारी अभी प्रतीक्षित है।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य खबरें:–
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

