दीपावली के दीपक (फाइल फोटो)दीपावली के दीपक (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTS NEWS DESK: उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे देश और दुनिया के कई हिस्सों में इस वक्त दीपावली की धूम है। पूरे देश में लोग अपने घरों को दीपकों और रंगबिरंगी लाइट से जगमग कर रहे रहे हैं। साथ ही गणेश-लक्ष्मी पूजन के मुहूर्त की शुरुआत भी हो गई। सभी एक-दूसरे को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। UP HIGHLIGHTS की टीम की ओर से भी आप सभी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं।

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाती है। आज दोपहर ढाई बजे के बाद से कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि जारी है और ये कल दोपहर 3 बजे तक ही रहेगी। दीपावली पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके लिए प्रदोष काल का समय सबसे अच्छा माना जाता है। प्रदोष काल शाम 05:29 बजे से शुरू हुआ है, जो कि रात 08:07 तक रहेगा। इसके साथ ही वृषभ काल शाम 05:40 बजे से शुरू हा है, जो कि रात 07:36 बजे तक रहेगा। ऐसे में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजन के लिए सबसे शुभ मुहूर्त 05:40 बजे से जारी है, जो कि 07:36 बजे तक 1 घंटे 54 मिनट तक का है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक इस साल की दीपावली बहुत ही खास है। दरअसल, कई दशक बाद दीपावली पर एक साथ कई शुभ योग और राजयोग का निर्माण हुई है। इस साल दीपावली 8 शुभ योगों में मनाई जा रही है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक इस साल दीपावली की शाम 5 राजयोगों (गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा) का निर्माण हुआ है। इन राजयोगों का निर्माण शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु ग्रह स्थितियों के कारण बना है। कई साल बाद दीपावली पर शनि अपनी खुद की राशि कुंभ में विराजमान होकर शश महापुरुष राजयोग का भी निर्माण कर रहे हैं। साथ ही आयुष्मान, सौभाग्य और महालक्ष्मी योग भी बना है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक दीपावली पर इस तरह का शुभ योग कई दशकों के बाद बना है। इस शुभ योग में दीपावली सभी को सुख और समृद्धि देने वाली है।

महानिशीथ काल में पूजा और चौघड़िया पूजा का मुहूर्त

दीपावली के दिन महानिशीथ काल में पूजा का मुहूर्त रात 11:39 बजे से रात 12:31 तक करीब 52 मिनट तक है। इस दौरान सिंह काल रात 12:12 से 02:30 तक होगा। वहीं, दीपावली पर चौघड़िया पूजा के 4 मुहूर्त हैं। अपराह्न मुहूर्त्त (शुभ) दोपहर 01:26 बजे से दोपहर 02:47 बजे तकसायंकाल मुहूर्त्त (शुभ, अमृत, चल) शाम :29 से रात 10:26 तक, रात्रि मुहूर्त्त (लाभ) रात 01:44 से रात 03:23 तक और उषाकाल मुहूर्त्त (शुभ) सुबह 05:02 से सुबह 06:41 तक है।  

इस साल 5 राजयोग, मिलेगा मान-सम्मान और लाभ

इस साल दीपावली पर एक साथ 5 राजयोग (गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा) बना है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। ये योग मान-सम्मान और लाभ देने वाला साबित होता है। हर्ष योग धन में वृद्धि और यश दिलाता है। काहल, उभयचरी और दुर्धरा योग शुभता और शांति दिलाता है। कई साल बाद दीपावली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग भी देखने को मिल रहा है। इस दौरान शनि अपनी खुद की राशि कुंभ में विराजमान होकर शश महापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *