PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: प्रयागाराज में अरबों रुपये की कुल 264 संपत्तियां वक्फ बोर्ड के अधिपत्य में हैं। वक्फ बोर्ड ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद पार्क पर भी अपना दावा कर चुका है। हालांकि, वक्फ संशोधन विधेयक आने के बाद इस तरह की संपत्तियों के मुक्त होने का रास्ता साफ हो सकता है। वहीं, गुरुवार ( 3 अप्रैल 2025ः को प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर बड़ी बात कही। सीएम योगी ने कहा कि  महाकुंभ की तैयारी के दौरान वक्फ बोर्ड ने दावा किया था कि कुंभ की भूमि उनकी है। ये माफिया बोर्ड बन गया था। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी मनमानी पर लगाम लगा दी है। सीएम योगी ने कह कि वक्फ बोर्ड से संबंधित एक महत्वपूर्ण अधिनियम (वक्फ संशोधन बिल 2025) लोकसभा में पारित हो चुका है और जल्द ही राज्यसभा में भी पास होगा।

प्रयागराज के आजाद पार्क को लेकर खंगाले जाने लगे अतीत के पन्ने

संसद में विधेयक पेश करते समय जब गृह मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज के आजाद पार्क को वक्फ संपत्ति के रूप में दिए जाने की जानकारी तो अतीत के पन्ने खंगाले जाने लगे। वक्फ एक्ट 1995 के अनुसार अगर कोई संपत्ति किसी भी उद्देश्य के लिए मुस्लिम कानून के मुताबिक पाक , मजहबी या परोपरकारी मान ली जाए तो वह वक्फ की संपत्ति हो जाएगी। ऐसे में चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक मस्जिद और मजारों का निर्माण कराए जाने के बाद वक्फ बोर्ड इस ऐतिहासिक पार्क पर अपना दावा जता चुका है।वक्फ बोर्ड का दावा है कि पार्क परिसर में मस्जिद 200 साल पुरानी है। ऐसे में वो संपत्ति वक्फ की है। इसके खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। इस याचिका पर कोर्ट पार्क में अवैध रूप से निर्मित मस्जिद और मजार को हटाने का आदेश भी दे चुका है।

प्रयागराज में वक्फ संपत्तियों पर अतीक अहमद जैसे माफिया का भी रहा कब्जा

प्रयागराज में कुल 264 वक्फ संपत्तियां हैं। इनमें से कुछ अतीक अहमद जैसे माफिया का कब्जा रहा है और कुछ पर अवैध निर्माण भी हुए हैं। शहर में वक्फ की कई संपत्तियों पर अतीक अहमद और उसके गुर्गों का अवैध कब्जा रहा है। इसमें इमामबाड़े और अन्य धार्मिक स्थल शामिल हैं। इसकी कईबार शिकायत भी हुई, लेकिन उन संपत्तियों को कब्जामुक्त नहीं कराया जा सका । वक्फ की जमीन पर अवैध निर्माण भी खूब हुए हैं। इसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बंगलों का निर्माण शामिल है। ऐसे कुछ अवैध निर्माणों को बुलडोजर से गिराया भी जा चुका है। इतना ही नहीं वक्फ की जमीनों को लीज पर देकर करोड़ों रुपये की काली कमाई भी की जाती रही है।बमरौली में वक्फ संपत्ति को लीज पर देने और सल्लाहपुर में दो संपत्तियों को अवैध रूप से लीज पर देने की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जा चुकी है, लेकिन इस पर कार्रवाई का नतीजा अब तक सिफर ही रहा है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

PRAYAGRAJ NEWS: महाकुंभ के समापन के बाद संगम क्षेत्र को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर की सभी सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार

YOGI GOVERNMENT DECISIONS: योगी सरकार का शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला.. गंभीर रोग होने पर 1 लाख रुपये की मदद.. बेटी की शादी के लिए भी बढ़़ाई अनुदान राशि

AYODHYA NEWS: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत को लेकर उड़ी अफवाह, उत्तराधिकारी बोले- स्वस्थ हैं वो

MAHAKUMBHA 2025: महाकुंभ मेले में यातायात प्रबंधन के मद्देनज़र टूर गाइड्स किए जा रहे प्रशिक्षित, अलग-अलग बैच में इन्हें भी किया जा रहा जागरूक

UP TOP NEWS: खाने-पीने के सामानों में गंदगी और मिलावट के मद्देनज़र योगी सरकार सख्त, बैठक में लिए गए फैसले के तहत ये हैं निर्देश

DIGITAL ARREST CASE: खुद को CBI अधिकारी बताकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की वकील को किया डिजिटल अरेस्ट !… ट्रांसफर करवाया एक लाख रुपये

PRAYAGRAJ NEWS: पंचतत्व में विलीन हुईं पूर्व विधायक नीलम करवरिया, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

PRAYAGRAJ NEWS: अब प्रयागराज से मां वैष्णो देवी धाम के लिए सीधी ट्रेन… सांसद प्रवीण पटेल ने जम्मू मेल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

UP TOP NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी की खूब हो रही चर्चा, इन प्रावधानों के चलते कंटेंट किएटर्स काफी उत्साहित

PRAYAGRAJ NEWS: माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन, प्रसिद्ध कवियों ने श्रृंगार एवं वीर रस में किया काव्य पाठ 

 RAMADAN 2025: माह-ए-रमजान में शब-ए-कद्र के दौरान रात जागकर अल्लाह से दुआ मांगेगे रोजेदार, रहमत बरसने की भी है मान्यता

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *