LUCKNOW ZONE BUREAU: बढ़ता वायु प्रदूषण चिंता का विषय है,इससे बच्चों में कुपोषण और बौनापन जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। यह कहना है केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सूर्यकांत का। वह बुधवार को निजी नर्सिंग कॉलेज में वायु प्रदूषण पर आयोजित जागरूकता कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि वायु प्रदूषण टीबी, निमोनिया, सीओपीडी, और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ाता है। बच्चों को विभिन्न समस्याएं देने के साथ गर्भावस्था के दौरान भ्रूण पर प्रतिकूल प्रभाव भी डाल सकता है। इससे नवजात शिशुओं में संक्रमण और जन्मजात बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।

उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को सलाह दी कि वह मरीजों से बातचीत के दौरान घरेलू प्रदूषण स्रोतों के बारे में पूछें, जैसे कि लकड़ी और कोयले का उपयोग, अगरबत्ती, धूप, पालतू जानवरों के कारण उत्पन्न कण और पैसिव स्मोकिंग। उन्होंने बताया कि सिगरेट के धुएं का केवल 30 फीसदी ही धूम्रपान करने वाला व्यक्ति ग्रहण करता है, जबकि शेष 70 फीसदी वातावरण को प्रदूषित करता है और पास बैठे व्यक्ति को नुकसान पहुंचाता है।

लंग केयर फाउंडेशन और डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन द्वारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, केके हॉस्पिटल, लखनऊ में वायु प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य नर्सिंग और पैरा मेडिकल छात्रों को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों और उससे संबंधित स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूक बनाना था। वहीं आयोजन में डॉ. अनीता सिंह और डॉ. राजीव खुराना समेत 200 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

सरकारी स्कूलों के दाखिले में गिरावट चिंतनीय, मदरसों के प्रति अपना रवैया बदले सरकार : Mayawati

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *