HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: इस साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम है। इस सूची कई केंद्रीय मंत्रियों का भी नाम है। इसमें नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, एक दिन पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर को करनाल से उम्मीदवार बनाया गया।

इस सूची में दादर एवं नगर हवेली की 1, दिल्ली की 2, गुजरात की 7, हरियाणा की 6, हिमाचल प्रदेश की 2, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की 5, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की 6, त्रिपुरा की 1 और उत्तराखंड की 2 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार को नाम घोषित कर दिए गए गए हैं। इस सूची में उत्तर प्रदेश से किसी उम्मीदवार का नाम नहीं है।

यहां देखिए BJP Candidates List:

बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2 मार्च 2024 को 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी और गृह मंत्री अमित शाह को गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया गया है। 

UP की 24 सीटों के लिए अटकलों का बाजार गर्म

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का नाम घोषित किया था। इसके बाद NDA में शामिल राष्ट्रीय लोक दल ने बागपत लोकसभा सीट से डाॅ. राजकुमार सांगवान व बिजनौर से विधायक चंदन चौहान को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे डॉ. अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी सूची में BJP ने उत्तर प्रदेश किसी भी सीट के लिए उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है। ऐसे में यहां की बाकी 24 सीटों के लिए अटकलों का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश से एक बार और नामों का पैनल मांगा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी. महामंत्री संगठन धर्मपाल और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने नामों के पैनल तैयार करके भेजा हैं। 24 सीटों के लिए 3-3 नामों का पैनल भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक मेरठ सीट से मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटना तय माना जा रहा है। मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल और कुमार विश्वास के नाम की चर्चा है।इसी तरह प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का भी टिकट कटना तय माना जा रहा है। यहां से योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की पत्नी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता सहित कई नामों की चर्चा है। गाजियाबाद में जनरल वीके सिंह की जगह अनिल अग्रवाल या अनिल जैन को टिकट मिल सकता है। रायबरेली से समाजवादी पार्टी से बगावत कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए विधायक मनोज पांडेय को टिकट मिल सकता है। कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा है। ऐसे में उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह या बेटे करण भूषण सिंह को टिकट मिल सकता है। सुल्तानपुर से एक बार फिर मेनका गांधी को चुनाव लड़ाया जा सकता है। पीलीभीत से एक बार फिर वरुण गांधी को मौका दिया जा सकता है। हालांकि कई और नामों की भी चर्चा है। भदोही से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को टिकट मिल सकता है। सहारनपुर से पूर्व मंत्री सुरेश राणा और देवरिया से मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी को टिकट मिलने की संभावना है। बलिया से मौजूदा सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त का भी टिकट कटना तय माना जा रहा है। यहां से नीरज शेखर या आनंद स्वरूप शुक्ला को टिकट मिल सकता है। इसी तरह कानपुर से सत्यदेव पचौरी की जगह उनकी बेटी नीतू सिंह को BJP लोकसभा टिकट दे सकती है। गाजीपुर से मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा को टिकट मिल सकता है। बरेली से संतोष गंगवार की जगह महापौर सतीश गौतम, हरिशंकर गंगवार और योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का नाम चर्चा में है। मैनपुरी से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को टिकट मिल सकता है।

UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –

LOK SABHA ELECTION 2024: BJP ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट..  PM मोदी फिर वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव… देखिए BJP Candidates List

LOK SABHA ELECTION 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली सूची.. मैनपुरी से डिंपल यादव फिर उम्मीदवार.. समझिए लोकसभा की इन सीटों का गणित

RAMADAN 2024: शुरू हुआ रमजान का पाक महीना.. बाजारों में बढ़ी रौनक.. जानिए ये खास बातें

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *