AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में इगलास रोड पर बीछिया गांव के नजदीक आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मैजिक और मोपेड में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में मोपेड सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, मोपेड चालक और मैजिक चालक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

बता दें कि जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव बिसावली निवासी हेमंत कुमार पुत्र राधेश्याम कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला बाला पट्टी अपनी ननिहाल आए थे। उनके साथ उनकी 33 वर्षीय पत्नी रेखा भी थी। मोपेड पर सवार हो दोनों इगलास की ओर जा रहे थे। इसी बीच कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बीछिया के निकट सामने से आ रहे मैजिक ने मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे मोपेड सवार रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हेमंत और मैजिक चालक सुनील पुत्र राजू निवासी हरीपुर खरबा कोतवाली हाथरस जंक्शन बुरी तरह से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना के बाद घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़ें :–
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

