हाथरस। मथुरा रोड के निकट कुछ हमलावरों ने पैसे के लेनदेन के विवाद के बाद एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और वहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
बता दें की शहर की बांके बिहारी धाम कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ पुत्र अजय सिकरवार का कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। इन लोगों ने उसे घर के बाहर सड़क पर बुलाया और उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। युवक को परिवार के लोग आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर इस मामले को लेकर पूछताछ और जांच पड़ताल की। पूछताछ के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
UP HIGHLIGHTS ये भी पढ़े ख़बर:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

