AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

HIGHLIGHTS:–
हॉस्पिटल डॉक्टर सीएमओ ऑफिस में हैं प्राइवेट कर्मचारी–हॉस्पिटल स्टाफ
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा
लापरवाही का मृतक के परिजनों ने लगाया आरोप
पोस्टमार्टम के बाद देर शाम किया मृतक के परिजनों में अंतिम संस्कार
बता दें कि गांव नया नगला निवासी संजू पुत्र रोहन सिंह की दो दिन से तबियत ख़बर चल रही थी। जिसके चलते संजू को उपचार के लिए रविवार की दुपहर परिजनों द्वार वैष्णो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत के अनुसार उपचार देना शुरू कर दिया। परिजनों के अनुसार देर रात जब संजू शौच के लिए उठा तब उसकी तबियत ख़राब हो गई। उस वक्त हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स के अलाव कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।

तभी स्टाफ नर्स द्वार संजू के अन्य परिजनों को फोन से सूचना देकर बुला लिया। जब परिजन आनन फानन में हॉस्पिटल में पहुंचे तो बिगड़ती हालत को देखा अन्य हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित करते हुए बताया कि इसकी मौत दो–तीन घंटे पहले हो चुकी थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गए। वहीं परिजनों ने वैष्णो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी। मौके पर कस्बा इंचार्ज यतेंद्र सिंह मय फोर्स पहुंच गए। और परिजनों को समझते हुए परिजनों की स्वेच्छा से मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी नरेश सिंह का कहना है कि परिजनों द्वार जो तहरीर दी जाएगी उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हॉस्पिटल डॉक्टर सीएमओ ऑफिस में हैं प्राइवेट कर्मचारी–स्टाफ नर्स
जानकारी देते हुए हॉस्पिटल स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर साहब तो सीएमओ ऑफिस में प्राइवेट कर्मचारी हैं। जब उनको बुलाया जाता हे तब डॉक्टर साहब जाते हैं। फिलहाल इस पर अभी सीएमओ की तरफ से किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं जब मौके पर थाना पुलिस पहुंची तो डॉक्टर वहां से गायब हो गए थे। फिलहाल अभी इस मामले में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
