AGRA MATHURA ZONE: हाथरस (उत्तर प्रदेश) जिले के सासनी कस्बे से सटे चंपाबाग में एक किसान के नलकूप चोरों ने महंगे सोलर पैनल चुरा लिए, वहीं दूसरी ओर नानऊ रोड पर कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई एक बड़ी चोरी की घटना को 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई है। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

चंपाबाग में किसान के नलकूप से सोलर पैनल चोरी
दरअसल सासनी के चंपाबाग निवासी योगेश भार्गव की पत्नी अनीता भार्गव ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका नलकूप उनके खेतों पर लगा है और वे इसे सोलर लाइट के माध्यम से चलाती हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने नलकूप पर लगे सोलर प्लांट से दो पैनल चुरा लिए। अनीता भार्गव ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
चोर पुलिस की गिरफ़्तार से दूर
वहीं, सासनी क्षेत्र में चोरी की एक और बड़ी घटना सामने आई है। 7 सितंबर को नानऊ रोड पर कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अज्ञात चोरों ने रात में अवतार सिंह के घर को निशाना बनाया था। इस घटना में चोर ई-रिक्शा, इन्वेंटर-बैटरी, गैस सिलेंडर, बर्तन, चांदी की पायल, नगदी और अन्य सामान चोरी करके ले गए थे।

हैरत की बात यह है कि अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए थे। इस चोरी की घटना को 20 दिन से अधिक समय हो चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक अज्ञात चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य ख़बरें:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

