AGRA MATHURA ZONE: उतर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कल दोपहर 3:30 बजे हाथरस पहुंचेंगे। वह जिले में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। डिप्टी सीएम पाठक सबसे पहले पराग डेयरी गौशाला, सासनी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद स्मार्ट बाजार मंडी समिति के पास व्यापारियों और उद्यमियों से जीएसटी पर चर्चा करेंगे। उप मुख्यमंत्री बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार वह नगर पालिका परिषद की मलिन बस्ती रमनपुर का भी भ्रमण करेंगे। इसके उपरांत वह भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। वहां जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। शाम 7:15 बजे वह कासगंज के लिए रवाना होंगे।
तैयारियों में जुटा प्रशासन:–
कल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे को लेकर हाथरस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं र्स्थानीय प्रशासन को उनके आगमन का कार्यक्रम मिल गया है। उनके आगमन की तैयारियों में स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुटे हुए हैं। जिसको लेकर आज जिला अस्पताल का एसडीएम सीओ ने निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए।
पढ़ें यूपीहाइलाइट्स की अन्य ख़बरें:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
