AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस के गांव में जलभराव की समस्या से ग्राम वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आए दिन ग्रामीण घटना का भी शिकार हो जाते हैं। वहीं गांव में विकास कार्य ना होने पर ग्रामीणों ने रोष व्याप्त किया। जिसको लेकर गांव में मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया गया। विकास कार्यों के ग्रामीण लिए उच्चाधिकारियों से भी मिले परंतु उनके कान पर जूं नहीं रेंगा।
बता दें की सिकंद्राराऊ के गांव नगला मसंद में विकास कार्य न होने पर ग्रामवासियों ने नाराजगी जाहिर की। गांव में अभी तक नालियों का निर्माण नहीं हुआ और गांव में खरेंजा का निर्माण ग्रामीणों ने चंदा करके कराया था। आरोप है गांव में जलभराव रहता है जिस कारण ग्रामणी आए दिन सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वहीं बच्चों विद्यालय जाने के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने राजनेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट के समय तो इन्हें मतदाताओं की याद आती है, लेकिन उसके बाद यह मतदाताओं को भूल जाते हैं। जब वोट देने से कोई लाभ ही नहीं मिल रहा तो फिर वोट देने का फायदा क्या। इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव में गांव के लोग मतदान नहीं करेंगे। और हाथ में पोस्टर लेकर कहा की इस बार 400 पर नहीं बहिस्कार। जिसको लेकर ग्रामीणों ने रोष व्याप्त करते हुए प्रदर्शन किया। और चुनाव का वहिस्कार किया। इस समस्या को लेकर ग्रामीण उच्चाधिकारियों से भी मिले परंतु उनके कान पर जूं नहीं रेंगा। चुनाव वहिस्कर की ख़बर पर गांव में अधिकारी पहुंच गए। और लोगों को समझने का प्रयास कर मतदान के लिए प्रेरित किया। इस प्रर्दशन में ग्रामीण सहित महिलाएं भी शामिल रही।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

