AGRA MATHURA ZONE: हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस लाइन हाथरस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156वीं जयंती और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक महोदय ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उन्हें सलामी देकर सम्मान व्यक्त किया।
राष्ट्र की एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथ
जयंती समारोह के दौरान, पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का अप्रतिम योगदान है और यह दिन उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रसेवा करने का मौका देता है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का हुआ उत्साहवर्धन
इस पावन अवसर पर, पुलिस अधीक्षक महोदय ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाओं को महत्व देते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु उपहार वितरित किए।इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन्स हिमांशु माथुर, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

जनपद के सभी थानों पर भी हुआ आयोजन
पुलिस लाइन के साथ-साथ, जनपद के समस्त थानों पर भी प्रभारियों द्वारा दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। थानों पर भी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य ख़बर:–
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

