AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला मान सहाय से 1 किलोमीटर दूर खेतों में एक बुजुर्ग का गला रेता हुआ शव मिला। मामले की जानकारी होने पर वृद्ध के परिवार व गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। जाँच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

बता दें कि कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला मान सहाय निवासी 60 वर्षीय शैलेंद्र कौशिक पुत्र लाला बाबू करीब 7 साल पहले ही रेलवे से रिटायर हुए थे। उनका बेटा कोतवाली सदर इलाके के गिजरौली स्थित एक कॉलोनी में अपने निजी मकान में रहता है। वृद्ध अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ गांव में ही रहते थे।रविवार की रात शैलेंद्र कौशिक घर से खेत पर टहलने जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटे।
सोमवार की सुबह गांव से 1 किलोमीटर दूर खेत में शैलेंद्र कौशिक का गला रेता हुआ शव मिला। इस बात की जानकारी खेतों में काम पर गए लोगों ने परिवारवालों को दी। इसके बाद मौके पर परिवार व गांव के लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने मुआयना किया। सीओ गोपाल सिंह सादाबाद ने बतया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं अब पुलिस वृद्ध की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। पुलिस वृद्ध की हत्या को लेकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
