हाथरस। सादाबाद के जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा के रजवाहे पर देर रात एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। सड़क दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए सीएचसी सादाबाद भेज दिया। शवों को वहां पर रखवाया गया है।
बता दें की जनपद मथुरा थाना बलदेव के नगला मोहन निवासी इमरान खान पुत्र उमरुद्दीन एवं उसका दोस्त सोहिल निवासी कल्याण गढ़ी देर रात पर अपने घर नगला मोहन वापस जा रहे थे। रास्ते में पीहुरा गांव के पास रजवाहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद पुलिस में मृतकों परिजनों को सूचित किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। इधर, घटना की सूचना मिलते ही युवकों के परिवारों में मातम छा गया। परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर दौड़ पड़े। वहां पहुंच कर उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अब तक मृतक युवकों के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
UP HIGHLIGHTS की ये भी पढ़े ख़बर:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

