हाथरस में BJP नेता पर साथियों के साथ युवक को पीटने का आरोप ललगा है। आरोप है कि मुरसान क्षेत्र के गांव पदू में आलू की खोदाई के पैसे मांगने पर एक भाजपा नेता ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गांव महामौनी निवासी विनोद को पीट दिया। इसकी शिकायत घायल युवक की पत्नी ने कोतवाली में की है।

बता दें की मनीषा पत्नी विनोद निवासी महामौनी का कहना है कि उनके पति विनोद लोगों को साथ रखकर आलू की खोदाई का काम करते हैं। 8 मार्च की दोपहर को वह पास के गांव पदू में किसान से पैसे लेने गए थे। आरोप है कि इस दौरान अनुज पुत्र चंद्रपाल निवासी पदू, अभिषेक पुत्र पप्पू निवासी महामौनी व दो अन्य ने विनोद को पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। घायल विनोद को पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया था। भाजपा नेता अनुज चौधरी का कहना है कि विनोद ने खुद को घायल किया है और अपने कपड़े भी फाड़े है। इसका वीडियो भी मौजूद है।
UP HIGHLIGHTS की ये भी पढ़ें ख़बर:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
