AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस लोकसभा सीट से वर्तमान भाजपा सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सांसद की मौत की खबर से समूचे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है और साथ ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ के वरुण हॉस्पिटल में उपचार के दौरान सांसद की मौत हुई है। राजवीर ने शुक्रवार को ही अनूप वाल्मीकि के लिए चुनाव प्रचार किया था। राजवीर दिलेर भाजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।
पिता की सियासत का ज्यादा लाभ नहीं मिला
लोकसभा 2024 में बीजेपी ने हाथरस में वर्तमान सांसद राजवीर दिलेर का टिकट काटकर प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री अनूप वाल्मीकि को दिया है। राजवीर दिलेर के पिता इस सीट से कई बार सांसद रह चुके हैं लेकिन पिता की सियासत का राजवीर दिलेर को ज्यादा लाभ नहीं मिल सका। सपा ने हाथरस सीट पर जसवीर वाल्मीकि को मैदान में उतारा तो भाजपा ने भी वाल्मीकि को मैदान में उतारा।

पहली बार इगलास से मैदान में उतरे
राजवीर दिलेर को भाजपा ने पहली बार साल 2017 में इगलास विधायक से मैदान में उतारा था और वो चुनाव भी जीते थे। भाजपा ने अचानक 2019 में राजवीर दिलेर को हाथरस लोकसभा से मैदान में उतार दिया। राजवीर दिलेर को करीब ढ़ाई लाख वोटों से जीत हासिल हुई। राजवीर दिलेर के पिता किशन लाल दिलेर भाजपा की टिकट पर अलीगढ़ की कोल विधानसभा से पांच बार विधायक रहे और हाथरस लोकसभा से लगातार चार बार सांसद रहने का रिकार्ड भी उनके नाम है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

