AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस के सासनी तहसील में अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात एक चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। चालक परिचालक दोनों ने ट्रक से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर टीम की गाड़ियां पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बता दें कि एक ट्रक बिजनौर के नगीना से चीनी लेकर आगरा की ओर जा रहा था। जब यह अलीगढ़-आगरा नेशनल हाईवे पर कंकाली मंदिर के पास पहुँचा तो ट्रक में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख चालक परिचालक ट्रक से नीचे कूद गए।ट्रक में आग लगती देख अन्य वाहन चालकों ने भी अपने वाहन रोक दिए। वही सूचना मिलने पर सासनी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कराया और उसके बाद वहां दमकल की गाड़ियां आ गईं। दमकल की करीब 3 गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

