AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस सासनी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 93 स्थित इन्डियन गैस एजेंसी दफ़्तर के निकट निकट कुछ दबंग युवकों ने आपसी कहासुनी के चलते एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उससे प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार जारी है। इधर इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दरअसल बिजलीघर निवासी 24 वर्षीय महेंद्र पुत्र निरोतम की कुछ दबंग लोगों से आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि दबांग लोगों ने उसे गोली मारी दी। जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज़ सुनकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। तभी घायल के परिजन भी मौके पर आ गए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल के परिजनों को आता देख घटना को कारित करने वाले दबंग लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ की मदद से आनन फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। जहां डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है। और इधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हालत नाज़ुक अलीगढ़ में चल रहा उपचार

आपसी कहासुनी में दबंग लोगों ने महेंद्र को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल गोली लगने से घायल हुए महेंद्र का उपचार अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर में चल रहा है। और उसकी हालत अभी नाज़ुक वनी हुई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने घायल महेंद्र को आनन फानन में परिजन एवं मौके पर लगी लोगों की भीड़ की मदद से उक्त युवक को अस्पताल भेज दिया। घटना को अंजाम देने वाले दबंग लोगों की तलाश के साथ पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- LPG CRISIS UPDATE: शादी वाले घरों में मेहमानों के खाने के इंतजाम के लिए लोग परेशान… एलपीजी सिलिंडर के लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे लोग
- NATIONAL TENNIS TOURNAMENT: खिताबी मुकाबले के एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज की जीत, बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत और किंजल्क श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
