PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा के विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के मार्गदर्शन में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन शुकुलपुर, दिलेरगंज, बाबा हौदेश्वरनाथ धाम, बेंती, में 3 से 9 दिसम्बर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस कथा के संरक्षक है राजा भइया।
आयोजक गुल्लू मिश्रा ने बताया कि इस भव्य आयोजन में कथा वाचक आचार्य परमपूज्य डॉ. श्यामसुंदर पाराशर जी महाराज श्रीधाम वृंदावन होंगे, जो अपने मधुर वचनों से श्रोताओं के मन को मोहित करने में सक्षम हैं।आयोजक गुल्लू मिश्रा ने क्षेत्र के लोगों से निवेदन किया है कि भारी से भारी संख्या में कथा में पहुँचकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए एक अद्भुत अवसर है, जिसमें सभी को सपरिवार उपस्थित होकर कथा का लाभ उठाना चाहिए।डॉ. श्यामसुंदर पाराशर जी महाराज की कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। उनकी कथा में भक्ति और ज्ञान का अद्भुत संगम होता है, जो श्रोताओं के जीवन को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करता है। आयोजक गुल्लू मिश्रा और राजा भइया के कार्यकर्ताओं ने सभी क्षेत्रवासियों से सादर आग्रह है कि इस भव्य कथा में सपरिवार पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें और इस आयोजन को सफल बनाएं।श्रीमद् भागवत कथा एक ऐसा आयोजन है जो हमारे जीवन को सच्चाई और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राजा भइया के मार्गदर्शन में होने जा रहे इस भव्य आयोजन में शामिल होकर हम अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं।

