HAPUR ZONE BUREAU: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक किसान के बेटे ने किस्मत का ऐसा खेल खेला कि उसकी ज़िन्दगी ही बदल गई। फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 पर 39 रुपये लगाकर 4 करोड़ रुपये जीतने वाले मंगल सरोज की कहानी अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सराय अकिल थाना क्षेत्र के घासी का पूरा गांव का नाम इन दिनों हर जुबान पर है। वजह है गांव के ही युवक मंगल सरोज, जिन्होंने ड्रीम11 में 39 रुपये की टीम लगाकर 4 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया। मंगल ने 30 अप्रैल को पंजाब और चेन्नई के बीच खेले गए ईपीएल मुकाबले में अपनी ड्रीम11 टीम बनाई थी। मैच खत्म होते ही मंगल को 4 करोड़ रुपये का इनाम जीतने का मैसेज आया। जीत की खबर फैलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में जश्न का माहौल है। मंगल सरोज का परिवार अब भी कच्चे मकान में रह रहा है, लेकिन उनकी ये इनामी राशि उनके लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। मंगल ने बताया कि वो हापुड़ के एक प्लाई वुड कंपनी में मज़दूरी करते थे। अब वो इस रकम को कोई अच्छे काम मे लगाएंगे। और अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनवाएंगे। कच्चे मकान में रहने वाले मंगल सरोज की किस्मत ने 39 रुपये के साथ करवट ली और अब वो 4 करोड़ रुपये के मालिक बन गए हैं। अब उनकी चर्चा हर ज़ुबान पर है। जानने वाले और बैंक वालो का घर पर ताता लगा हुआ है।
मंगल सरोज ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, वो सिर्फ पांचवीं कक्षा तक ही पढ़े हैं और उसका परिवार बहुत गरीब है। आज भी उनका घर कच्चा है और साल 2017 में उसकी शादी नौबस्ता गांव में हुई थी, उसके तीन बच्चे हैं। अब मंगल सरोज की जीत की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। गांव के लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

