HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: आज भारत में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी गणतंत्र दिवस पर कई आयोजन हो रहे हैं। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर हुई भव्य परेड के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी में भगवान राम का बाल स्वरूप दिखाया आया। अयोध्या में 22 जनवरी को हुई भगवान के राघव स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 26 जनवरी को निकली इस झांकी ने सभी का मन मोह लिया। रैपिड रेल मॉडल और ब्रह्मोस मिसाइल को भी इस झांकी में शामिल किया गया था।
वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण करके गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की। साथ ही तिरंगा गुब्बारों को हवा में उड़ाया। इल दौरान भारतीय सेना और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा में तैनात विभिन्न सुरक्षा बलों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष सलामी दी। सुरक्षा बलों ने कई खास हथियारों के साथ अपने विशिष्ट बैंड का भी प्रदर्शन किया।
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 2](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEwaUKWbIAA5M8E.jpg)
लखनऊ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों ने झांकियां निकाली। इस दौरान सूचना और जनसंपर्क विभाग ने राम मंदिर की झांकी से सबका मन मोह लिया। भगवान राम को समर्पित इस झांकी को देखकर परेड स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 3](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEwaUKXaoAAdgaz-1-1024x365.jpg)
भारत निर्वाचन आयोग ने नए संसद भवन और आदर्श मतदान स्थल की झांकी निकाली। यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भाषा विभाग की ओर से यूपी सिंधी समाज को समर्पित झांकी भी निकाली गई। उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने ‘उद्यान बना उद्योग का आधार’ झांकी निकाली।
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 4](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEwa0q0a4AAbBmk-1024x682.jpg)
इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण की झांकी, राजभवन की झांकी, कृषि विभाग की झांकी, काशी तमिल संगमम की झांकी, वन और वन्यजीव विभाग की झांकी, यूपी संस्कृत संस्थानम की झांकी, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की झांकी, भारत स्काउट गाइड की झांकी, चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की झांकी, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की झांकी, नगर विकास विभाग की झांकी, नगर निगम लखनऊ की झांकी, CMS स्कूल की झांकी, जल जीवन मिशन की झांकी भी निकाली गई।.
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 5](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEwaUKZaEAA5LfL-1-1024x652.jpg)
इसके साथ ही बाइक सवार महिला होमगार्ड्स के दस्ते ने भी साहसिक प्रदर्शन किया। इसी दौरान यूपी पुलिस के घुड़सवार दल और स्वान दल ने भी परेड में हिस्सा लिया। फायर ब्रिगेड और डायल 112 ने भी परेड में अपने दम-खम का प्रदर्शन किया। वहीं, लखनऊ के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 6](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEwa0rPbUAEZDjf-1024x682.jpg)
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 7](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEwa0rubIAAS2Ix-1024x682.jpg)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, फ्रांस के राष्ट्रपति रहे मुख्य अतिथि
75वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य परेड हुई। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कर्तव्य पथ पर पहुंचे थे। वहीं, परेड से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान परेड, झांकी और थीम के केंद्र में महिलाएं रहीं। इससे पहले तक परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती रही है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया। कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन के दौरान फ्लाईपास्ट किया। साथ ही भारतीय सेना के सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल रहा। यह दस्ता फ्रांस की सेना की सेकेंड इंफेंट्री रेजीमेंट का हिस्सा है।
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 8](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEw9zA3b0AAOHPK-683x1024.jpg)
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 9](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEw90fzbYAAfYkG-1024x682.jpg)
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 10](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEw91t3aIAA7235-1024x683.jpg)
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 11](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEwk7NWWEAAme1w-1024x773.jpg)
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 12](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/ramlala-in-tableau-of-uttar-pradesh-will-reflect-theme-of-prosperous-india-107091672.webp)
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 13](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-design-29-1024x682.png)
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 14](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEw3a3bWAAAqU9Z-1-1024x713.jpg)
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 15](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/download-4.jpg)
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 16](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-design-30-1024x682.png)
![75TH REPUBLIC DAY: धूमधाम से मनाया जा रहा 75वां गणतंत्र दिवस.. कर्तव्य पथ पर UP की झांकी में दिखा भगवान राम का बाल स्वरूप 17](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/01/GEw3ZvFXkAAv3aC-1024x682.jpg)
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –