PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: प्रयागराज में बुधरात रात (26 माार्च 2025 की रात) करीब 10:40 बजे एक युवक ने नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। मौके पर उसके साथ उसकी पत्नी और भाई मौजूद थे। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को सूचना दी। इसके बाद ययमुना नदी में युवक की तलाश की जा रही है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यमुना नदी में छलांग लगाने वाले युवक का नाम सुजीत भारतीय है। उनकी उम्र करीब 35 साल है। वो धूमनगंज थाना इलाके के कुशवाहा नगर का रहने वाला है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यमुना नदी में छलांग लगाई है। इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी। चश्मदीदों के मुताबिक पति-पत्नी में करीब 2 घंटे से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

वहीं, इस घटना से घबराया उसका भाई और उसकी पत्नी 112 नंबर डायल नहीं कर पा रहे थे। मौके पर मौजूद एक युवक की मदद से नंबर डायल किया जा सका। इसके बाद कीडगंज थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को सूचना दी गई।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
PRAYAGRAJ NEWS: महाकुंभ के समापन के बाद संगम क्षेत्र को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर की सभी सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार
PRAYAGRAJ NEWS: पंचतत्व में विलीन हुईं पूर्व विधायक नीलम करवरिया, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

