PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: प्रयागराज में कई जगहों पर शनिवार और रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ है। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और लोग होली के गीतों पर झूमते नज़र आए।
अग्रहरि वैश्य समाज का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
प्रयागराज। मुट्ठीगंज के मुंशी राम बगिया नारायण वाटिका में अग्रहरि वैश्य समाज का भव्य होली मिलन समारोहशनिवार को आयोजित किया गया। सामाजिक समरसता, एकता व अखंडता का प्रतीक के उत्सव में अग्रहरि वैश्य समाज के कई गणमान्य शामिल हुआ। सभी का फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं, इस दौरान गायकों ने होली से गीतों की धुन पर सभा के सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। होली मिलन के त्योहार पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही।
कार्यक्रम अखिल भारतीय अग्रहरि वैश समाज के राष्ट्रीय संरक्षक श्री राम जी अग्रहरि की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर फतेहपुर के विधायक विकास गुप्ता और विशिष्ट मुख्य अतिथि के तौर पर अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष अग्रहरि शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रयागराज के मेयर उमेश चंद गणेश केसरवानी, कौशांबी के चायल से पूर्व विधायक संजय गुप्ता. व्यापारी नागरिक राज किशोर अग्रहरी, अग्रहरि समाज पत्रिका के संपादक प्रोफेसर मानिकचंद, महिला अध्यक्ष रेखा अग्रहरि, महामंत्री संजय अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी रही। मुख्य वक्ता के तौर पर उत्तर प्रदेश अग्रहरि समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। प्रयागराज के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रहरि आयोजक कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए विधायक विकास अग्रहरि ने कहा कि समाज तभी विकसित होगा, जब हम अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में पीछे नहीं रहेंगे। एक शिक्षित व्यक्ति परिवार को एक नया रोजगार देने का काम करता है। इसलिए यहां पर उपस्थित सभी मातृ शक्तियों से मेरा अनुरोध है कि आप अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में कभी पीछे ना रहे।
वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष अग्रहरि ने कहा कि पूरे देश में समाज को एकत्रित कर हम सब लोग अपनी शक्ति का प्रदर्शन प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष रखें, जिससे समाज को राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी मिल सके। हमारे समाज का कोई भी व्यक्ति राजनीतिक पद पर पहुंचता है तो वह समाज के एक-एक व्यक्ति को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसलिए मेरा आज होली मिलन के समारोह के कार्यक्रम में आप सब लोगों से अनुरोध है कि आप अपने परिवार के बच्चों को शिक्षा रोजगार के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी लेने में भी प्रोत्साहित करें।
राष्ट्रीय संरक्षक राम जी अग्रहरि ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सब लोग एक अल्प सूचना में यहां पर उपस्थित हुए हैं। ऐसे में अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय संरक्षक होने के नाते आप सबका हृदय से आभार एवं स्वागत करता हूं।
वहीं, मुख्य वक्ता रमेश अग्रहरि प्रदेश अध्यक्ष ने होली मिलन के इस अवसर पर होली की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि अब वह समय आ गया है समाज के लोगों को अपने आर्थिक रूप से मजबूती के लिए अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उसके लिए आप लोग जिस तरह से एकता का परिचय दिखाते हुए इतनी बड़ी संख्या में यहां पर उपस्थित हुए, इसी तरह समाज के किसी भी व्यक्ति को कभी भी कोई समस्या आए तो उसमें भी आप सब लोगों को एकत्रित होकर के संघर्ष करना करें। हम सब लोग वर्ष में सामाजिक कार्यों में एक दूसरे से मुलाकात करते हैं। एक दूसरे के गिले शिकवे भी सुनते हैं, लेकिन आपस में कभी किसी से बैर नहीं करना होगा। हमारीृ मदद से अगर किसी व्यक्ति की सामाजिक और राजनीतिक आर्थिक स्थिति मजबूत होती है तो उसमें हमें आपको बढ़ करके उसका सहयोग करना होगा।
—
व्यापारी एकता समिति के होली मिलन समारोह में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी
प्रयागराज। शहर में राम भवन चौराहे पर चंद्रलोक सिनेमा के नजदीक सोमवार को उत्तर प्रदेश के व्यापारी एकता समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली का त्योहार राष्ट्रीय एकता व सामाजिक समरसता का महापर्व है, जिसे संपूर्ण भारत में हर्षोल्लास से मनाते हुए लोग अपने सभी गिले शिकवे भूलकर आपसी भाईचारे को स्वीकार करते हैं।
कार्यक्रम में मेयर गणेश केसरवानी और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि होली सनातन संस्कृति का ऐसा महापर्व है, जो सभी को एकता के सूत्र में बांधकर सशक्त राष्ट्र की संकल्पना को अंगीकृत करता है। वहीं, समिति के संरक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जो आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस पर्व पर हम सभी को हर प्रकार के मतभेदों को भुलाकर संयम के साथ बढ़ते जाना होगा।
समारोह का संचालन राम प्रसाद यादव व प्रमिल केसरवानी ने किया। समारोह का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण की फूल व गुलाल की होली का सजीव प्रदर्शन रहा, जिसे अजय बावरा ग्रुप की ओर से प्रस्तुत किया गया। समारोह में सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र के साथ ही समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने सभी उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आभार व्यक्त किया। समारोह में मुख्य रूप से मनीष गुप्ता और बृजेश निषाद गुड्डू, प्रमोद गुप्ता, राकेश केसरवानी सुनील गुप्ता, राकेश सिंह और रानी केसरवानी ने एक दूसरे के साथ गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।
—
स्था किरण की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
प्रयागराज। हिंदी साहित्य सम्मेलन के राजश्री मंडपम में शनिवार को संस्था किरण की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग आयु वर्ग के लिए संगीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के आयोजन में संस्था किरण के संरक्षक सईद अहमद, संस्थापक व अध्यक्ष राम किशोर और महामंत्री धर्मेंद्र राव की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व प्रबंधक मनोज कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर यश दयाल और उनके पिता पूर्व रणजी क्रिकेटर चंद्रपाल दयाल को आमंत्रित किया गया था। वहीं कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह और अल्का सिंह ने किया।कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर भी कई गणमान्य शामिल हुए।
ठाकुरदीन केसरवानी ट्रस्ट के प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित
प्रयागराज। बहादुरगंज के ठाकुरदीन केसरवानी ट्रस्ट के प्रांगण में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भवन पुनर्निर्माण के लिए दानदाताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। समारोह में फूलों की होली सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मेयर गणेश केसरवानी ने भवन निर्माण के लिए पीता काटा। ट्रस्ट के पूर्व प्रबंधक दिलीप केसरवानी ने बताया कि भवन निर्माण के लिए कई लोगों ने सहयोग किया है। ये हमारे समाज और ट्रस्ट के लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। समारोह की अध्यक्षता श्रीनाथ गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के पूर्व मंत्री दिनेश केसरवानी ने किया। इस दौरान ट्रस्ट मंत्री सुनील केसरवानी, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रबंधक आलोक राम केसरी, पार्षद नीरज गुप्ता सहित अन्य ट्रस्टी मौजूद रहे।
—
वीर शिरोमणि रुपन बारी सेवा संस्थान की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित
फोटो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में वीर शिरोमणि रुपन बारी सेवा संस्थान की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के महामंत्री लल्लू प्रसाद और अध्यक्षता लल्लू कुमार वर्मा ने किया। इस आयोजन में बसंत लाल रावत, विंदेश्वरी प्रसाद, मुकेश रावत और प्रमोद रावत सहित बारी समाज के कई लोग सपरिवार शामिल हुए।—
धर्मजागराण समिति की ओर से होली महोत्सव का आयोजन
प्रयागराज। कर्नलंगज स्थित रामवाटिका में श्री धर्मजागराण समिति की ओर से होली महोत्सव का आयोजन किया गया। फगुआ उत्सव का उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने किया। उन्होंने कहा कि श्री धर्मजागराण समिति ये कार्य समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है। इस दौरान हुई काव्य गोष्ठी भी हुई, जिसका संचालन डॉ. शंभू नाथ त्रिपाठी ””अंशुल”” ने किया। वहीं, काव्य गोष्ठी के पहले गायक संतोष द्विवेदी ने पर तालियां बटोरी। समारोह के संयोजक अरूण गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।—
झलवा की हनुमान नगर कॉलोनी में होली मिलन समारोह आयोजित
प्रयागराज। झलवा स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गणेश केसरवानी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने समाज में एकजुटता और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। साथ ही कॉलोनी की बुनियादी समस्याओ को दूर करने और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन कॉलोनी के महासचिव सतीश द्विवेदी ने किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष राम लोचन साहू, झलवा पार्षद प्रीति गुप्ता, कॉलोनी के अध्यक्ष सुनील दुबेृ और उपाध्यक्ष संजय मिश्रा की प्रमुख रूप से मौजूदगी रही।—
व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित पृथ्वी गार्डन में व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान होली हुड़दंग और फूलों के होली सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं व्यापार मंडल में अपना योगदान देने वाले 51 विभूतियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलों के करीब 3 हजार व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

