PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: प्रयागराज में नौटंकी कला के जनक और लोक गायन के प्रणेता माने जाने वाले मशहूर लोक गायक रामलोचन सांवरिया का सोमवार रात ( 9 सितंबर 2024 की रात) को निधन हो गया। वो प्रयारागराज के करछना इलाके के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही यमुनापार कलाकार संघ के पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
यमुनापार कलाकार संघ के अध्यक्ष प्रियांशु श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आशीष शर्मा और उमाशंकर प्रजापति के साथ ही अन्य कलाकारों ने उनके पुत्र और लोक गायक वेद प्रकाश से मुलाकात करके उन्हें ढांढस बंधाया।

यमुनापार कलाकार संघ के अध्यक्ष प्रियांशु श्रीवास्तव ने बताया कि विलुप्त होती लोक कलाओं को सहेजने और यमुनापार की लोक कला की खुशबू को विश्व तक बिखरने में रामलोचन सांवरिया जी सदैव याद किए जाएंगे। वोअपनी कला और अनुभव के जरिए हजारों युवाओं के प्रणेता और मार्गदर्शक रहे हैं। उनका निधन यमुनापार के सभी कलाकारों के लिए अपूरणीय क्षति है।जब भी नौटंकी की विधा और लोकगीतों का नाम लिया जाएगा, तब रामलोचन सांवरिया जी जरूर याद किए जाएंगे।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज जंक्शन के पुल पर अचानक लगी आग, जान बचाकर भागे यात्री

