filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 6; shaking: 0.022431; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0016,0.0000; brp_del_sen: 0.1500,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 169.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 46;zeissColor: bright;

PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: बीते 16 दिनों के दौरान तेल कंपनियों की ओर से एक ओर से जहां लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए, वहीं कई पंप पर काफी देरी से पेट्रोल के टैंकर पहुंचने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। प्रयागराज एंड कौशांबी पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने के पदाधिकारियों के मुताबिक 25 से 28 मई द के दौरान प्रयागराज के 372 में से करीब 100 पेट्रोल पंप पर मांग के मुताबिक पेट्रोल की सप्लाई नहीं हो पाई थी। इनमें ज्यादातर वो पेट्रोल पंप प्रभात रहे, जो प्रयागराज के बाहरी हिस्से में थे। शहर के भी कुछ पंप पर भी पेट्रोल काफी देर तक उपलब्ध नहीं रहा। प्रयागराज एंड कौशांबी पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन सिंह और महामंत्री संजय तिवारी के मुताबिक लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल के बीच लोग अपने वाहनों की टंकियों में ज्यादा ईंधन भरवाने लगे हैं। वहीं, तेल कंपनियों की ओर से भी डिपो से पेट्रोल-डीजल के टैंकर भेजने में कई वजहों से देरी की जाने लगी थी। इस तरह मांग बढ़ने और आपूर्ति धीमी होने से कई घंटे तक कुछ पंंप पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं रह रहा। ऐसे में जिन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध रहा, वहां ज्यादा भीड़ हो गई। लेकिन ज्यादा बिक्री हो जाने के बाद तेल कंपनियां तुरंत सप्लाई नहीं कर रही थी।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक पेट्रोल पंप संचालकों को अब पेट्रोल-डीजल के लिए कुछ दिन पहले ही पूरे धनराशि देते हुए हुए ही पेट्रोल-डीजल की मांग करनी पड़ रही । पहले जिस दिन मांग की जाती थी, उसी दिन सप्लाई हो जाती थी। इसके साथ ही तेल कंपनियां अब कुछ नए और मौखिक नियमों के तहत ही पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पेट्रोल पंप पर कर रही थी। इसमें लोड सप्लाई की तुलना पिछले साल की गई सप्लाई से करना भी शामिल रहा। मतलब पिछले साल जिस महीने में जितनी सप्लाई हुई थी, उतनी ही लोड सप्लाई इस साल के उस महीने में करने के लिए कह रही थी। अगर पिछले साल से किसी महीने की लोड सप्लाई से ज्यादा मांग की जाती रही थी तो ईंधन देने से मना कर दिया जा रहा थी। एसोसिएशन के मुताबिक तेल कंपनियों ने एक बार में किसी को भी डीजल 300 लीटर से ज्यादा और पेट्रोल की 50 लीटर से ज्यादा बिक्री नहीं करने के लिए भी कहा गया। ऐसे में जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने तेल कंपनियों के अधिकारियों, प्रयागराज एंड कौशांबी पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और an पेट्रोलियम डीलर्स के साथ 29 को दोपहर के वक्त ऑनलाइन बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने तेल कंपनियों के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। साथ ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों को किसी भी पेट्रोल पंप के ड्राई होने पर फौरन सूचित करने के लिए कहा और तेल कंपनियों के बीच समन्वय नहीं होने पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने सख्त एक्शन लिए जाने की चेतावनी भी दी। जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने 30 मई को कई पंपों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर गलत सूचनाएं दी जा रही हैं। जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में प्रशासन की टीम सक्रिय हैं। प्रशासन पूरी तरह सख्त है। कहीं कुछ गलत होगा तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी, अवैध भंडारण या तेल में मिलावट की शिकायत मिलेगी तो एफआईआर दर्जकर कड़ी कार्रवाई होगी।

28 मई को कहीं सुबह तो कहीं शाम को पेट्रोल खत्म होने से परेशान हुए लोग, एक से दूसरे पंप पर भटके

प्रयागराज में झलवा के रहने वाले जसप्रीत सिंह को 28 मई की दोपहर एक घंटे ( दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे) तक अपनी बाइक लेकर करीब पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। जसप्रीत बेली अस्पताल के नजदीक रहने वाले अपने दोस्त के घर जा रहे थे। इस दौरान चौफटका के पास उनके बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद उन्हें चौफटका, सिविल लाइंस और धोबीघाट स्थित पंप पर पेट्रोल नहीं मिल सका। उन्हें पत्रिका चौराहे स्थित पंप पर पेट्रोल मिला।इसी तरह फाफामऊ के सूरज कुमार गुुप्ता को दोपहर दो बजे से तीन बजे के दौरान अलोपीबाग, तेलियरगंज और धोबीघाट पर पेट्रोल नहीं मिल सका। बैहराना के रहने वाले सागर सक्सेना ने बताया कि नैनी से होकर जाने पर दांडी और चाक घाट के बीच करीब 15 में से पांच पंप पर ही पेट्रोल उपलब्ध रहा। अशोक नगर के अनिल कुमार को नैनी में लेप्रेसी चौराहे और मधवापुर स्थित पंप पर पेट्रोल नहीं मिला। झूंसी के रहने वाले क्षितिज टंडन अपने अशोक नगर स्थित कार्यालय गए हुए थे। वहां से लौटने पर दोपहर करीब दो बजे धोबीघाट स्थित पंप पर पेट्रोल नहीं मिला। दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने जॉर्ज टाउन स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल लिया। फाफामऊ के रंजीत पटेल, दारागंज के आशुतोष उपाध्याय, हरिनगर के आयुष आनंद और नैनी के अभिषेक जायसवाल को भी पेट्रोल के लिए एक पंप से दूसरे पंप पर भटकना पड़ा। राजापुर के सुजीत सिंह ने बताया कि कई पंप पर पेट्रोल होने के बावजूद दिया नहीं जा रहा। वहीं, अल्लापुर के रहने वाले मनीष सिंह ने ने कहा कि कई जगहों पर पेट्रोल नहीं मिलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ी। शहर में अलोपीबाग, मधवापुर, कचहरी रोड और धोबीघाट स्थित कई पेट्रोल पर कहीं सुबह तो कहीं दोपहर तक पेट्रोल खत्म हो गया था। हालांकि, इसमें से कई पंप पर डीजल की उपलब्ध रहा। सुभाष चौराहे स्थित इंडियन ऑयल के पंप पर सुबह पेट्रोल खत्म हो गया, लेकिन डीजल और एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल उपलब्ध होने से उसकी बिक्री जारी रही। वहीं, सोहबतियाबाग स्थित पंप पर 200 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल, एक हजार रुपये से ज्यादा का एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल और दो हजार रुपये से ज्यादा का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था।

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *