filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 6; shaking: 0.145059; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0172,0.0000; brp_del_sen: 0.1500,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 157.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;zeissColor: bright;

PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: देश में तेल कंपनियों की ओर से पिछले 11 दिनों के भीतर चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढा़ए गए हैं। इस बार प्रयागराज शहर में पेट्रोल और एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल के दाम में 2.72 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पश्चिम एशिया के युद्ध के चलते लगातार बढ़ते पेट्रोल के दाम ने लोगों को हताश कर दिया। कई लोग लगातर बढ़ रही महंगाई पर अपनी-अपनी बेबसी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे कुछ भी कहने से क्या होगा। जो दाम बढ़ाए जाने हैं, वो तो बढ़ाए ही जाएंगे। वहीं, कई लोग सरकार से महंगाई पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं। सोमवार दोपहर सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे विपुल वार्ष्णेय ने बताया कि वो चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जा रहें, उससे साफ है कि पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते देश के आर्थिक हालात तेजी से खराब हो रहे हैं। आशंका है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम और भी बढ़ेंगे। ऐसे में हम सभी को अपने बजट के प्रबंधन के लिए ई-स्कूटी और ई-साइकिल जैसी व्यवस्थाएं करते हुए आगे की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। पत्रिका चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे नैनी के अंकित ने बताया कि वो इंटीरियर डिजाइजिंग के काम करते हैं। इसके लिए कई जगहों पर आना-जाना होता है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम से लगने लगा है कि सरकार बाइक घर में खड़ी करवाकर साइकिल पर ही लाकर मानेगी। वहीं, सिविल लाइंस के रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि उनका एयर कंडीशन सर्विसिंग का काम है। इसके लिए बाइक से ही दूर-दूर तक जाना होता है। महंगाई लगातार बढ़ने से दिन पर दिन बचत बेहद कम होती जा रही है। सिविल लाइंस में मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले बब्बन यादव ने कहा कि उनका हर दिन पेट्रोल का खर्च 200-250 तक था, लेकिन अब यह बढ़ गया है। साथ ही कई सामानों के दाम भी तेज से बढ़ने की आशंका है। वहीं, म्योराबाद स्थित पेट्रोल पंप पर पहुुंचे सलमान खान और निसार अहमद ने बताया कि वो प्रयागराज में सिविल लाइंस से प्रतापगढ़ के भगवा चुंगी तक निजी बस चलाते हैं। अब तक करीब 90 रुपये किराया लिया जाता रहा है। यह भी लोगों को ज्यादा लगता था। पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने से हम भी किराया बढ़ाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। सिविल लाइंस के सरदार पटेल मार्ग स्थित पेट्रोल पंप परआ सीएचसी मुट्ठीगंज के रहने वाले अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि उनका लकड़ी से जुड़ा कारोबार है। लगातार बढ़ती महंगाई उनको भी चिंतित कर रही है। यहीं महेवा के रहने वाले मो. असफान ने कहा कि आर्थिक हालात खराब होते जा रहे हैं। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए। मुट्ठीगंंज के रहने वाले प्रवीण जायसवाल ने कहा कि पहले कच्चा तेल महंगा था, तब भी पेट्रोल-डीजल महंगा था। अब तो पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते संकट बढ़ ही रहा है। ऐसे में सभी के लिए मुश्किल बढ़ रही है। वहीं, सिविल लाइंस में रहने वाले नवीन सिंह ने कहा कि उनका बर्फ सप्लाई का काम है। लगातार बढ़ती महंगाई सभी की तरह उन्हें भी बेबस कर रही है। जो महंगाई बढ़नी है वो तो बढ़ेगी ही।

प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल-डीजल का दाम                      – पेट्रोल प्रति लीटर 99.21 से 101.82 रुपये हुआ।

– डीजल प्रति लीटर 92.60 से 95.32 रुपये हुआ।            
– एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल प्रति लीटर 108.59 से 111.20 रुपये हुआ।

भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल-डीजल का दाम                                      – पेट्रोल प्रति लीटर 99.25 से 101.86 रुपये हुआ                   

– डीजल प्रति लीटर 92.68 से 95.35 रुपये हुआ।      
– एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल प्रति लीटर 108.42 से 111.02 रुपये हुआ।

इंडियन ऑयल के पेट्रोल-डीजल का दाम*              – पेट्रोल प्रति लीटर 99.35 से 101.96 रुपये हुआ।           

– डीजल प्रति लीटर 92.75 से 95.46 रुपये हुआ                  .    – एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल प्रति लीटर 107.96 से 110.56 रुपये हुआ।

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *