AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: मथुरा वृंदावन में स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे मुंबई के निवासी एक व्यक्ति की भीड़ में दम घुटने के कारण मंदिर के बाहर मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मौजूद चिकित्सकों के दल ने उसके इलाज का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है।

चिकित्सा विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया टीम के प्रभारी डॉक्टर भूदेव प्रसाद ने बताया कि मुंबई के साईं कोलीवाड़ा की कर्मक्षेत्र बिल्डिंग में रहने वाले सुनील मांगो (68) वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। मंदिर के अंदर भीड़ में सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद वह मंदिर के द्वार (संख्या एक) से बाहर निकल आए थे।नए साल के पहले दिन बांके बिहारी में उमड़ी भक्तों की भीड़मांगो के साथ आईं प्रमिला कन्नौजिया ने बताया कि वह 40 लोगों के दल के साथ मुंबई से रविवार को ब्रज दर्शन पर वृंदावन आए थे, वे लोई बाजार में स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरे थे। मंगलवार को वे सभी बिहारी जी मंदिर में दर्शन करने गए थे, तभी यह हादसा पेश आया। मांगो सेवानिवृत्त बैंककर्मी थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि श्रद्धालु की मौत मंदिर के अंदर नहीं, बाहर चबूतरे पर विश्राम करते वक्त हुई है। पुलिसकर्मी उन्हें ऐंबुलेंस में संयुक्त जिला अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।विवेक मिश्राविवेक मिश्रा के बारे मेंविवेक मिश्राजन्मस्थली बाराबंकी है और कर्मस्थली तीन राज्य के कई शहर रहे हैं।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
