PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-1 में त्रिवेणी मार्ग पर मंडल स्तरीय खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सोमवार को समां बंध गया। इस दौरान कई लड़कियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही फैशन शो का भी आयोजन किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर गणेश केसरवानी शामिल हुए। साथ ही परिक्षेत्र ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल के साथ ही परीक्षक राकेश मोहन गुप्ता ज्येष्ठ, सुनील कुमार ,अमित कुमार,आशीष यादव, दिनेश दुबे, रामलाल, आशुतोष और हिमांशु यादव की भी मौजूदगी रही| फैशन शो की कोरियोग्राफी मिस यूपी आकांक्षा वर्मा ने की। वही, पूरे कार्यक्रम का निर्देशन अरविंद यादव ने किया | फैशन शो में मॉडल सिमरन कुशवाहा, अन्वेषिका, दीपशिखा, कृति प्रज्ञा, सिमरन पांडे, श्वेता पांडे, श्वेता जायसवाल, सोनम, महेश्वर सिमरन वैस्य, अवनीश सिंह, मनीष श्रीवास्तव,मंतसा जावेद औरर हिमांशु त्रिपाठी शामिल हुए। मेकअप वर्षा और स्मृति सिंह ने डिजाइनर अनन्या गुप्ता किया। डिजाइनर अनन्या गुप्ता रहीं। वहीं, राजश्री और कीर्ति चौरसिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
इस कार्यक्रम के आयोजक जवाहर लाल ने बताया कि खादी को युवा वर्ग और अधिक लोकप्रिय बनाना है। खादी जहां ग्रीष्म ऋतु में शीतलता प्रदान करती है, वहीं शरद ऋतु में शरीर को गर्मी प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण को अनुकूल होती है। पहले खादी फॉर नेशन थी, फिर खादी फॉर फैशन बनी और अब खादी फॉर ट्रांसफॉरमेशन है।
बता दें कि खादी और ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार ,पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, नागालैंड और मध्य प्रदेश के कई स्टाल लगे हैं। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी से आयोजित प्रदर्शनी में 11 करोड़ 99 लाख से अधिक की वस्तुओं की बिक्री हुई है। ये प्रदर्शनी 26 फरवरी तक चलेगी।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-