AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज सिकंदराराऊ में चुनावी हुंकार भरेंगे। चुनावी प्रचार के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान जो इस बार भाजपा के हाथरस से उम्मीदनैर हैं। अनूप प्रधान के लिए योगी आज जनसभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार करेंगे। आज की सभा के लिए भाजपाई तैयारी में जुटे हुए है।

वहीं, पुलिस-प्रशासन ने आज के कार्यक्रम के लिए कमर कस ली है। मंच से लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जनसभा के लिए एक भव्य मंच भी बनाया गया है, जिसका निरीक्षण पुलिस प्रशासन निरंतर कर रहा है। वहीं, बाहर से भी कुछ पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिया आया है। इसके लिए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
बता दें की आज सिकंद्राराऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने के लिए आएंगे। भाजपा ने यहां से प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान को उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां भाजपाई तैयारी में जुटे रहे तो प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
CM योगी का हाथरस में मिनट टू मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री करीब 65 मिनट तक यहां रुकेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 12.05 बजे क्रीडा स्थल मैदान सिकंदराराऊ हेलीपैड पर उतरेगा। 12.10 बजे हेलीपैड से प्रस्थान होगा। 12.15 बजे कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। 12.15 बजे मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। 1 बजे जनसभा से हेलीपैड पर आगमन के बाद 1 बजकर 10 मिनट पर यहां से प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी।
1991 से भाजपा की रिज़र्व सीट है हाथरस
हाथरस भाजपा की विनिंग सीट रही है। साल 1991 से लेकर अब तक भाजपा यह सीट लगातार जीतती आ रही है। इस बार पार्टी ने प्रत्याशी बदल दिया और सांसद राजवीर दिलेर का टिकट काटकर उनके स्थान पर अनूप प्रधान को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बता दें की दो दिन पूर्व ही सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

