प्रतीकात्मक फोटो (Photo and Graphics by Uttar Pradesh Highlights)प्रतीकात्मक फोटो (Photo and Graphics by Uttar Pradesh Highlights)

HIGHLIGHTS NEWS DESK: पूरे देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में होली के त्योहार की धूम है। फागुन के इस महीने में ब्रज, काशी और अयोध्या के लेकर उत्तर प्रदेश के हर हिस्से में लोगों पर होली की खुमारी चढ़ चुकी है। कई जगहों पर लोग होली के रंगों में रंग और फिजाओं होली के रंग घुलने लगे हैं। आज यानी 24 मार्च 2024 को होलिका दहन है और इसको लेकर हर शहर में हर खास तैयारी की गई है। लोग एक-दूसरे को होली के त्योहार की बधाई दे रहे हैं।

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और इसके दूसरे दिन धूमधाम से होली खेली जाती है। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 24 मार्च 2024 को सुबह 09:54 बजे से शुरू हुई है, जो कि 25 मार्च 2024 को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगी।

होलिका दहन के लिए आज शुभ समय रात 11:13 बजे से रात 12:33 बजे के बीच है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन के लिए आज 1 घंटे 20 मिनट का ही समय है। दरअसल, आज सुबह 9:55 बजे से रात 11:13 तक भूमि लोक पर भद्रा की छाया है। इसलिए शुभ मुहूर्त का समय बढ़ गया है।

होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बना है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:34 बजे से अगले दिन सुबह 06:19 बजे तक है। वहीं, रवि योग रवि योग सुबह 06:20 बजे से सुबह 07:34 बजे तक है। पूर्णिमा के दिन ही होलिका दहन होगा, जो शास्त्र अनुसार उचित है।

बता दें कि होलिका दहन में कई दिनों पहले से एकत्रित लकड़ियों को जलाया जाता है और विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। होलिका दहन के समय अग्निदेव और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने ही नरसिंह अवतार लेकर अपने भक्त प्रह्लाद की जान बचाई थी। इसलिए होलिका दहन करने की परंपरा होती है। इसके साथ ही हनुमान जी कई भी विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि होली के दिन पहले हनुमान जी विशेष वरदान की मुद्रा में होते हैं। 

अपनी राशि के अनुसार होलिका में अर्पित करें ये सामग्री

होलिका दहन के दौरान घर के पास मौजूद चौराहे पर सूखी लकड़ियों को एकत्रित करके होलिका की पूजा की जाती है। इसके बाद परिक्रमा करते हुए शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। होलिका में कुछ चीजों को अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते है होलिका में किस ग्रह को के लोगों के लिए क्या अर्पित करना लाभकारी रहता है-

  • सिंह राशि के लोगों को होलिका में जौ अर्पित करना चाहिए।
  • मकर राशि के लोगों को होलिका में 5 हल्दी की गांठ कोअर्पित करना चाहिए।
  • कुंभ राशि के लोगों को होलिका में उड़द की दाल अर्पित करना चाहिए।
  • मेष राशि के लोगों को होलिका में काली मिर्च अर्पित करना चाहिए।
  • वृषभ राशि के लोगों को होलिका में सफेद चंदन अर्पित करना चाहिए।
  • कन्या राशि के लोगों को होलिका में जायफल और काली मिर्च अर्पित करना चाहिए।
  • मिथुन राशि के लोगों को होलिका में चने की दाल अर्पित करना चाहिए।
  • कर्क राशि के लोगों को होलिका में सौंफ अर्पित कर अर्पित करना चाहिए।
  • तुला राशि के लोगों को होलिका में गुड़ और हल्दी की गांठ अर्पित करना चाहिए।  
  • वृश्चिक राशि के लोगों को होलिका में पीली सरसों अर्पित करना चाहिए। 
  • धनु राशि के लोगों को होलिका में चावल और गुड़ अर्पित करना चाहिए।
  • मीन राशि के लोगों को होलिका में नमक और जीरा अर्पित करना चाहिए।

होलिका दहन के साथ ये उपाय हो सकता है लाभकारी

होलिका दहन के साथ ही अपने जीवन में कुछ पॉजिटिव बदलाव के लिए कुछ उपाय किया जा सकता है। इन खास उपायों से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिल सकता है- 

  • होलिका की राख को घर के अलग-अलग हिस्सों में रखने से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
  • कहा जाता है कि होलिका की पवित्र भस्म को माथे पर लगाने से पॉजिटिव बदलाव होते हैं।
  • होली की राख को पानी में मिलाकर स्नान करने से ग्रहों के कई दोष दूर हो सकते हैं।
  • होली के दिन अपने व्यावसायिक स्थल  के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कन चाहिए। साथ ही चौमुखा दीपक प्रज्वलित करना चाहिए।

Disclaimer:लेख में दी गई जानकारी को केवल सुझाव के रूप में लें। किसी भी सुक्षाव के लिए अपने विवेक के आधार पर निर्णय लेते हुए संबंधित एक्सपर्ट की सलाह भी लें। UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS किसी भी अनहोनी के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये लेख भी पढ़िए-

HEALTH TIPS IN WINTER:  ठंड के मौसम में बढ़ जाता है कई बीमारियों का खतरा.. खुद का रखें खास ख्याल.. मानिए डॉक्टर सतेंद्र कुमार की जरूरी सलाह

DOCTOR ADVICE: ठंड में 30 फीसदी ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा.. करीब 1 महीने पहले शुरू हो जाता है इंडिकेशन.. खुद को ऐसे रखें फिट

Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने का समय नहीं मिलता? तो ये 5 ड्राई फ्रूट्स पूरे करेंगे विटामिन-डी की कमी

SPECIAL FOOD ITEMS: ये खास फूड आइटम्स भी दूर करते हैं डिप्रेशन और एंग्जाइटी.. इनके बारे में जानिए

HEALTH TIPS: डायबिटिक लोगों के लिए वरदान हैं काले तिल, जानें सेवन करने के तरीके और फायदे

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *