AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: सासनी त्यौहार के चलते जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने विजयगढ़ मार्ग पर स्थित डेरी प्लांट्स पर की छापे मार कार्यवाही। कार्यवाही के दौरान जांच के लिए नमूने भी लिए गए। इस दौरान डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया और कुछ डेरी संचालक अपनी डेरी बनाकर भाग गए।

बता दें जिला अधिकारी राहुल पांडेय के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सहायक आयुक्त रणधीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने तेल टीम के साथ गांव बिजाहारी में बनें अलग अलग डेरी प्लांट्स पर पहुंच कर छापा मारा। वहीं घी दूध पनीर क्रीम आदि के नमूने लिए। जिनको जांचा के टीम अपने साथ लेकर गई। खाद्य विभाग की इस कार्यवाही से कुछ डेयरी प्लांट्स स्वामी ताला लगाकर चले गए। खाद्य विभाग की टीम ने नौ से अधिक खाद्य के नमूने लिए। वहीं छापामार कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग की टीम ने बताया की छापामार कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यह हे की आने वाले त्योहारों पर जनमानस को शुद्ध डेयरी प्रॉडक्ट मिल सके। इस दौरान सहायक आयुक्त खाद रणधीर सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, ओमकार कुशवाह, डॉ विकास कुमार, सुरेन्द्र कुमार गौड,विमल कुमार, श्रीमती पारूल सिंह आदि मौजूद रहे।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

