AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में सोमवार (1 अप्रैल 2024) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। वो दोपहर 12.30 बजे आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। इस सम्मेलन में बीजेपी के सभी स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान CM योगी ने कहा कि जो लोग अराजकता कराते थे, उनके हाथ में सत्ता नहीं जानी चाहिए। जब चुनाव होगा तो गर्मी बढ़ जाएगी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के तहत हाथरस, कासंगज, मथुरा और अलीगढ़ के सैंकड़ों लोग आत्मनिर्भर हुए हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडेक्ट’ के तहत उत्तर प्रदेश की सरकार ने अलीगढ़ के हार्डवेयर, फिरोजाबाद के कांच के गिलास और हाथरस की हींग को हस्तशिल्प हुनर में शामिल किया। हस्तशिल्प हुनर हाथरस के लोगों के DNA का हिस्सा है। आपके पूर्वज इन सभी कामों से जुडे़ हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से हर वर्ग को उनकी जरूरत के हिसाब से योजनाओं का लाभ दिया गया है। 2014 के बाद एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत बना है। आज दुनिया के अंदर भरत का सम्मान बढ़ा है। ये सम्मान विश्व में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। दुश्मन आज देश के अंदर नहीं घुस सकता है।
CM योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना
हाथरस में विरोधियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग अराजकता कराते थे, उनके हाथ में सत्ता नहीं जानी चाहिए। सरकारी योजनाओं का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद राशन के लिए जनता तरस रही थी। आज 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन मिल रहा है। करोड़ों को छत मिल गई। 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला।
”जब चुनाव होगा तो गर्मी भी बढ़ जाएगी”
हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरे चरण में यहां चुनाव होना है। जब चुनाव होगा तो गर्मी भी बढ़ जाएगी। उन्होंने NDA में शामिल सभी दलों के नेताओं से कहा कि यहा भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने यहां की हींग का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हींग की खुशबू देश में पहुंचनी चाहिए। किशन लाल दिलेर का जिक्र करते हुए उन्होंने वर्तमान सांसद की शालीनता का भी जिक्र किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण, हाथरस के वर्तमान सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र राणा, रवींद्र पाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, प्रदीप सिंह गुड्डु, विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता चौधरी की खास तौर से मौजूदगी रही।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- MEDIA UPDATE: वॉशिंगटन पोस्ट की राह पर चलता दिख रहा NDTV… अरबों की दौलत के बावजूद पत्रकारों को कर रहे जॉबलेस
- MOBILE SCRAP BUSINESS: इन दिनों में चमक रहा मोबाइल स्क्रैब का कारोबार… मोबाइल के खराब पार्ट के मिल रहे कई गुना दाम
- MAGH MELA 2026: माघ मेले में प्रदीप मिश्रा ने दूसरे दिन जारी रखी शिव महापुराण की कथा… कहा- शिव मंदिर में ही मिलेंगे, यह जरूरी नहीं
- BANK STRIKE: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सरकारी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने की हड़ताल… पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य लागू करने की मांग की
- NATIONAL TOURISM DAY SPECIAL: प्रयागराज में कई और जगहों पर भी पर्यटन सुविधाओं का होगा विकास…. इंद्री देवी धाम, पचदेवरा धाम और फलाहारी बाबा मंदिर की भी बदलेगी सूरत

