AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर पर पड़ा मिला। इस दौरान ससुराल के लोग घर से फरार हो गए। इस मामले की जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके से परिजन पहुंचे और सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि सिकंदराऊ कोतवाली इलाके के अमृतपुर असदपुर गांव के रहने वाले ध्रुव की शादी साल 2019 में नरेश चंद की बेटी संगम के साथ हुई थी। शादी के बाद संगम ने एक लड़के और एक लड़की को भी जन्म दिया। उसका पति ध्रुव दूध का कारोबार करता है। संगम का शव कल रात संदिग्ध हालात में घर पर मिला। वहीं, ससुराल के लोगों मौके से फरार हो गए।
इस मामले कीजानकारी मिलने पर मायके से पिता और अन्य लोगो आ गए और जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक संगम के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में एक गाड़ी की डिमांड कर रहे थे और इसे लेकर वो संगम को प्रताड़ित करते थे।
परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर
कल रात में संगम का शव उसके घर पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था। ससुराल के लोग वहां से गायब थे। इसकी सूचना मिलने पर संगम के पिता और अन्य लोग वहां पहुंचे। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया तो कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन और पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने उसके पति और अन्य ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच-की जा रही है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- MEDIA UPDATE: वॉशिंगटन पोस्ट की राह पर चलता दिख रहा NDTV… अरबों की दौलत के बावजूद पत्रकारों को कर रहे जॉबलेस
- MOBILE SCRAP BUSINESS: इन दिनों में चमक रहा मोबाइल स्क्रैब का कारोबार… मोबाइल के खराब पार्ट के मिल रहे कई गुना दाम
- MAGH MELA 2026: माघ मेले में प्रदीप मिश्रा ने दूसरे दिन जारी रखी शिव महापुराण की कथा… कहा- शिव मंदिर में ही मिलेंगे, यह जरूरी नहीं
- BANK STRIKE: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सरकारी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने की हड़ताल… पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य लागू करने की मांग की
- NATIONAL TOURISM DAY SPECIAL: प्रयागराज में कई और जगहों पर भी पर्यटन सुविधाओं का होगा विकास…. इंद्री देवी धाम, पचदेवरा धाम और फलाहारी बाबा मंदिर की भी बदलेगी सूरत

