AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: ब्रज में होली शुरू हो चुकी है। बरसाना स्थित लाडली जी महाराज मंदिर में सबसे पहले लड्डू होली खेली गई और यहीं से ब्रज में होली के त्याहार का आगाज हो चुका है। इसके साथ ही महावन तहसील स्थित श्री राधारानी की प्राकट्य स्थली रावल धाम में श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। होली खेलने के लिए आस-पास के कई प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर पूरा क्षेत्र राधारानी के जयकारों से गूंज उठा।
बता दें कि मथुरा वृंदावन में लोग दूर-दूर से मनाते आते है। देश-विदेश से श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव और गोकुल सहित प्रमुख तीर्थस्थलों पर आ रहे हैं। यहां की लठमार होली पूरे देश में फेमस है। राधारानी की प्राकट्य स्थली रावल में लठमार होली का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में शामिल होने के लिए महिलाओं से लेकर बच्चें तक सभी खूब सज धज कर पंहुचे थे।
इस मौके पर हुरियारिनों ने हुरियारों पर लट्ठ बरसाए। रसिया गीतों का गायन किया गया। रंग-बिरंगे कपड़ों में गुजरिया लाठियां बरसाती दिखीं। मंदिर प्रांगण में होली खेलने के लिए आस-पास के गांवों से भी बहुत लोग पहुंचे थे।
क्षेत्र के नगला पोला, गोपी की नगरिया, नगला देवकरन, घड़ी हयातपुर, नगला रत्ती सिहोरा, नगला पापरी जैसै बड़े गावों से कई लोग लठमार होली में शामिल हुए हैं। इस दौरान सभी लोग होली के रंग में रंगे आए। चारो तरफ बस रंग ही रंग दिखाई दे रहे थे। होली के रंग से पूरा पंडाल सतरंगी रंग में रंग गया। राधारानी के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- LPG CRISIS UPDATE: शादी वाले घरों में मेहमानों के खाने के इंतजाम के लिए लोग परेशान… एलपीजी सिलिंडर के लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे लोग
- NATIONAL TENNIS TOURNAMENT: खिताबी मुकाबले के एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज की जीत, बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत और किंजल्क श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान

